पीलीभीत: भाकियू ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर डीएम-एसपी से लगाई गुहार
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ग्राम मुड़िया, तहसील पूरनपुर के एक किसान की भूमि पर जबरन कब्जे के प्रयास की शिकायत की। संगठन ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 779 व 780 की भूमि को लेकर कुछ लोग न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करते हुए अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।