रघुराजनगर नगरी: मैहर में पुल से 10 फीट नीचे गिरा कुरकुरे से भरा ट्रक, चालक सुरक्षित; मारपीट और सामान ले जाने का आरोप
मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पौड़ी स्थित मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र के सामने शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। कटनी से सतना की ओर कुरकुरे का माल लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 10 फीट नीचे जा गिरा। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। हादसे के बावजूद राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक रूपलाल भूमिया सुरक्षित बच गए हैं।