सोलन: DC कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Solan, Solan | Sep 29, 2025 ADC सोलन राहुल जैन ने कहा कि ई-ऑफिस का उद्देश्य कागजी कार्यप्रणाली को बदलकर कार्य में तेजी लाना एवं सम्पूर्ण प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाना है। राहुल जैन ई-ऑफिस प्रणाली और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन (1100) विषयों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राहुल जैन ने कहा ई-ऑफिस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है।