सोलन: नौणी विश्वविद्यालय में 7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, एडीसी रहे मुख्य अतिथि
Solan, Solan | Sep 29, 2025 जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा नौणी विश्वविद्यालय में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एडीसी राहुल जैन ने इस कार्यक्रम की। युवा आपदा मित्र कार्यक्रम का उद्देश्य जिला में प्रशिक्षित युवाओं की एक ऐसी टीम तैयार करना है जो आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन की सहायता कर सके।