गुमला: लघु सिंचाई विभाग में बवाल: भुगतान के विवाद में संवेदक और अकाउंटेंट में मारपीट, रिश्वत मांगने का आरोप
Gumla, Gumla | Jul 3, 2026 जिले के लघु सिंचाई विभाग में भुगतान को लेकर संवेदक और अकाउंटेंट के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। बसिया निवासी संवेदक पंकज कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा किए गए कार्य का भुगतान लंबे समय से लंबित है। गुरुवार को भुगतान के संबंध में कार्यालय पहुंचने पर अकाउंटेंट विक्रम प्रसाद यादव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की।