गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज पुलिस ने बुधवार को दी जानकारी करुआ गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी पारसराम साहू ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि, आरोपी चेतराम साहू के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।