तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत करौंदी पड़रिया में राज्य स्तरीय बुल्स कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आज शनिवार की रात्रि 8 बजे मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज नितेंद्र सिंह लोधी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल का आनंद लिया। साथ ही समिति को कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।