चौरीचौरा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक कि पहचान चौरीचौरा क्षेत्र के चकदेईया गांव निवासी इस्माती देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी मदनलाल यादव के रुप में हुई है। महिला के परिजनों के अनुसार उसका दिमाग़ी हालत ठीक नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया