गुलाना: तिंगजपुर में खुले कुएं में गिरा बकरा, ग्रामीणों ने बचाया, सीईओ ने फेंसिंग के दिए निर्देश
ग्राम पंचायत तिंगजपुर में शनिवार को शाम 4 बजे एक सरकारी कुएं में बकरा गिर गया। ग्रामीणों ने समय रहते उसे देख लिया और दो युवकों ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर बकरे को सुरक्षित बाहर निकाला। यह कुआं गांव के बाहर स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार, इसी कुएं से पूरे गांव को पीने का पानी मिलता है। इसके बावजूद,कुएं के चारों ओर न तो कोई बाउंड्रीवॉल है,न तार फेंसिंग है।