पिछोर: खोड़ चौकी क्षेत्र में बरेला तिराहे पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को फिर किया गया क्षतिग्रस्त, पुलिस बल तैनात
आज सोमवार को सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिछोर के खोड़ चौकी क्षेत्र के बरेला तिराहे पर स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को एक बार फिर अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने प्रतिमा की उंगली टूटी हुई देखी तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।माहौल को देखते हुए खोड़ चौकी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।