पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो में लगी आग, स्कॉर्पियो मालिक ने बारात में जा रहे युवकों पर आग लगाने का लगाया आरोप
आज सोमवार को सुबह 9:00 मिली जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र में रविवार की रात को एक स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई।घटना रात करीब 10:00 बजे नगदेश्वर छावनी रोड पर हुई है।देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया हालांकि तब तक पूरी कार जल चुकी थी।