पिछोर: पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने थाना भौंती का किया रात्रि में औचक निरीक्षण, रात्रि गस्त का लिया जायजा
रात्री के समय पुलिस रात्रि गस्त मे अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार की दरमियानी रात्री लगभग 2:00 बजे पिछोर SDOP द्वारा थाना भौंती का औचक निरीक्षण किया।कार्यवाहियों का लिया जायजा।जिसका प्रेस नोट आज रविवार को दोपहर 2:00 बजे कंट्रोल रूम द्वारा जारी हुआ।