बेगूसराय: गढ़पुरा थाना पुलिस ने रजौर से 2 देशी कट्टा और 1 कारतूस बरामद किया: SP
गढ़पुरा थाना की पुलिस ने राजौर से 02 देसी कट्टा एवं 01 कारतूस बरामद किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि गढ़पुरा थाना को सूचना मिली कि वार्ड- 01 रजौर में 01 व्यक्ति अपने घर में हथियार छुपा कर रखे हुए हैं.