सबलगढ़: 20 दिन से जारी जनहित सत्याग्रह से जनता परेशान, प्रशासन मौन, अब संघर्ष ही समाधान है
सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में नगर की बदहाल व्यवस्थाओं, पेयजल संकट, गंदगी, अधूरे निर्माण कार्यों एवं लगातार बंद की जा रही शिकायतों को लेकर पार्षदों द्वारा चलाया जा रहा जनहित सत्याग्रह आज 20वें दिन भी जारी रहा। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही सामने नहीं आई है।