सिमडेगा में सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को 4:20 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला के आदेश पर जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर केवल जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा पालन और नशे में वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट वितरित कर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया गया।