जयपुर निवासी सूर्य नारायण तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। वे अपने परिवार के साथ ओंकारेश्वर घूमने आए थे और नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।