ओबरा: सोन नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत, चप्पल बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव किया बरामद
Obra, Sonbhadra | Apr 17, 2026 चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी स्थित छठ घाट पर गुरुवार की दोपहर एक दुखद हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई।