बरेली: बरेली में घर में घुसकर लाखों की चोरी, विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा तानकर किया भागने का प्रयास, पुलिस पर गंभीर आरोप
बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चोरी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित राजकुमार सक्सेना का आरोप है कि 28 जून की रात उनके घर में मोहल्ले का रहने वाला काली उर्फ देवा अपने दो साथियों के साथ घुस आया। शोर मचाने पर आरोपी ने कथित तौर पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और सोने का मंगलसूत्र, चांदी के जेवर तथा 50 हजार रुपये