खुरई: बीमा कंपनी का टोलफ्री नंबर न लगने से किसान परेशान, कृषि विभाग और SDM से शिकायत, 72 घंटे का नियम हटाने की मांग
Khurai, Sagar | Mar 24, 2026 मंगलवार शाम 4 बजे किसानों ने SDM और कृषि विभाग में शिकायत की है कि खुरई के कई गांव में हुई ओलावृष्टि की शिकायत दिये गए टोलफ्री नंबर पर शिकायत दर्ज नहीं हों रही है जिससे बीमा लाभ नहीं मिलेगा, अब तो नियम के अनुसार 72 घंटे का समय निकल गया है, एक तो नंबर लगता नहीं, लगता है तो शिकायत नंबर मांगते हैं,जिनकी शिकायत दर्ज हुई उनकी शिकायत रिजेक्ट कर दी गई।