सरधना: मुल्हेड़ा गांव में हाई टेंशन का तार टूटकर गन्ने की फसल पर गिरा, 2 बीघा फसल जलकर हुई बर्बाद, किसान सदमे में
सरधनाथाना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव के जंगल में खेतों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने की फसल पर गिर गया जिसमें देखते ही देखते किसान के खेत में खड़ी गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ देर में फसल जलकर बर्बाद हो गई पता चलने पर किसान फौरन अपने खेत पर पहुंचा और फसल के जलने से हुए नुकसान के सदमे में आ गया।