बरेली: 5 लाख दो वरना जान से जाओगे! सीलिंग की जमीन पर कब्जे की कोशिश, दबंगों ने SSP बरेली से की शिकायत
बरेली के सदर तहसील क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में सीलिंग की जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पीड़ित नसीब खां ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।