सहावर: भिलौली गांव में पानी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
जनपद कासगंज के सहावर तहसील क्षेत्र के भिलौली गांव में पानी से भरे गढ्ढे में दो बच्चे किसी तरह से डूब गए ,जिससे दोनों ही बच्चों की मौत हो गयी,घटना की जानकारी होने के बाद गांव में कोहराम मच गया,व अमापुर के विधायक हरिओम वर्मा भी भिलौली गांव पहुंच गए,मामला आज शनिवार समय करीब 3 बजे का बताया जा रहा है।