हरिद्वार : टोल प्लाजा पर युवकों पर अभद्र व्यवहार के आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर दिल्ली से आए कुछ युवकों पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं।
मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवकों के रवैये से परेशान कुछ जागरूक लड़कियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शांतरशाह चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित वाहन को रोककर उसमें सवार युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए चौकी ले गई।पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट - पवन सिंह लिंगवाल
#follower #highlight