कोडरमा: झुमरी तिलैया में जलजमाव की समस्या पर उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
झुमरी नगर क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या को लेकर बुधवार को सुबह 8 बजे नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। हर वर्ष बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाली इस समस्या से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है।