गढ़वा: गढ़वा के मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों पर एसडीएम की सख्ती, पांच दुकानदारों को नोटिस
Garhwa, Garhwa | May 17, 2026 गढ़वा शहर के मझिआंव मोड़ में खुले में मुर्गा काटने और गंदगी फैलाने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अजय सिंह, अनुरुल हक, फैजान खान, इब्राहिम खान और कमलेश अग्रवाल को बीएनएसएस की धारा 152 के तहत नोटिस जारी किया गया है। नगर परिषद को भी पक्षकार बनाते हुए कारण पृच्छा की गई है। प्रशासन का