घोसी: घोसी बाजार में नवरात्र के नौवें दिन, पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
घोसी बाजार के विभिन्न पूजा पंडाल में नवरात्र के नवें दिन श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। इस मौके पर श्री बड़ी मां दुर्गा पूजा समिति, श्री श्री नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति समेत विभिन्न पंडालो में श्रद्धालु माता रानी का दर्शन करने पहुंचे एवं हवन किया।