सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित HP पेट्रोल पंप पर नशे में कर्मचारी और ग्राहकों के बीच झड़प का वीडियो हुआ वायरल
शहर के दिल्ली रोड पर मोहन पांडेय हॉस्पिटल के सामने स्थित HP पेट्रोल पम्प पर मंगलवार रात्रि 11:00 बजे एक विवाद का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कुछ कर्मचारियों और पेट्रोल डालवाने आए कार चालक व उसके साथियों के बीच धक्का-मुक्की व अभद्रता देखी जा सकती है। वीडियो में पेट्रोल पम्प के कुछ कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं।