झांसी: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली गई, अयोध्या चंदा प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग
Jhansi, Jhansi | Jul 7, 2026 झांसी में कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में सद्बुद्धि पदयात्रा निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने अयोध्या के कथित चंदा प्रकरण की न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। झांसी शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम 6 बजे जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।