हनुमानगढ़: जिले में पर्यटन विकास को नई दिशा देने पर मंथन, जंक्शन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित
जिले में पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटन गतिविधियों के विस्तार तथा पर्यटन की अपार संभावनाओं को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान जिले में पर्यटन विकास को नई दिशा देने पर चर्चा की गई।