सिंगरौली: मारपीट में न्याय न मिलने पर खनहना निवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी
खनहना निवासी युवक ने आवेदन देते हुए बताया कि मेरे साथ दो युवकों ने मारपीट की जिसकी शिकायत हमने मोरवा थाने में की जहां पर मामला तो दर्ज किया गया लेकिन निम्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसको लेकर हमने पुलिस अधीक्षक महोदय से आवेदन देकर आग्रह किया है कि हमारे मामले पर जांच कर धाराओं में इजाफा करते हुए कठोर कार्रवाई की जाए।