ग्वालियर गिर्द: पुजारी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, संदेहियों ने ली राहत की सांस
सिरोल थाना क्षेत्र के मर्सी होम के पीछे बने बागवाले हनुमान मंदिर के पुजारी जोगेंद्र दास पर हमला करने वाले आरोपी के पकड़ में आते ही उन लोगों ने राहत की सांस ली है।जिनका संदेह के आधार पर नाम लिया जा रहा था इन लोगों ने शनिवार को SP ऑफिस पहुंचकर सही जांच के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।