गोड्डा: गोलीकांड में घायल युवक से सदर अस्पताल में मिले नगर थाना प्रभारी, की पूछताछ
Godda, Godda | Apr 5, 2026 बीती रात नगर थाना क्षेत्र के गोपलाडीह में गोलीकांड हुई थी जिसमें एक युवक घायल हुआ था। घायल का नाम असगर अंसारी था जो अमरपुर गाँव का रहने वाला था। गोली उसके पाँव में लगी थी। घटना के बाद रात भर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई जिसमें पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया गया है। सदर अस्पताल में रविवार सुबह नगर थाना प्रभारी पहुँचे और घायल से पूछताछ किया।