फुलवरिया: फुलवरिया प्रखंड में जनता दरबार का आयोजन, भूमि विवाद के 14 मामलों पर सुनवाई, आठ का निष्पादन
फुलवरिया प्रखंड सभागार में शनिवार की दोपहर 1 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें फुलवरिया और श्रीपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए फरियादियों के भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 14 मामलों को सूचीबद्ध किया गया। जिनमें 8 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर शेष 6 मामलों को अगली तिथि के लिए सुनवाई हेतु रखा गया।