रसूलाबाद: संजय नगर में सरकारी भूमि पर चला बुलडोजर, ग्राम सभा की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिठऊपुरवा के संजय नगर में ग्राम सभा की भूमि को कब्जामुक्त कराया। उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार के नेतृत्व में बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बने पक्के मकान, दुकानें और अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। यह कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय क