बदायूं: उझानी के मिहोना गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Budaun, Budaun | May 20, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मिहोना गांव के रहने वाले 32 वर्षीय मोहित पुत्र छोटे सिंह की अपनी पत्नी से 15 दिन पहले कहासुनी हो गई थी । जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई । इसी बात को लेकर मोहित ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहित का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी ।