गोला: बड़हलगंज के खैरवा तुलसीपुर गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ हिंसक संघर्ष, महिलाएं समेत कई घायल
Gola, Gorakhpur | May 29, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के खैरवा तुलसीपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष के सुखधाम सहानी ने आरोप लगाया कि विपक्षी अतिरिक्त रास्ता मांग रहे थे। विरोध करने पर राजवंश सहानी समेत कई लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडे, ईंट व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।