कांके: झारखंड में वज्रपात से 10 की मौत, चार जिलों में वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2026 झारखंड में वज्रपात से 10 की मौत हो गई है, जबकि आज चार जिलों में वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात से गुरुवार शाम तक आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक तीन-तीन मौतें चतरा और जामताड़ा में हुईं।