हाथरस: संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति को परिजन लाए अस्पताल, इलाज के दौरान हुई मौत, ज्यादा शराब पीने से बिगड़ी थी तबियत
जनपद हाथरस की हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी एक व्यक्ति दिनेश की हालत बिगड़ गई। परिजन व्यक्ति को उपचार के लिए तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने बताया शादी समारोह के दौरान ज्यादा शराब पीने से तबीयत बिगड़ी थी।