चंदवारा: प्रगतिशील संघ ने शिवम आयरन प्रतिष्ठान पर श्रमिक शोषण और प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया
चंदवारा प्रखंड के रामपुर बसरिया रोड स्थित शिवम आयरन प्रतिष्ठान गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। प्रगतिशील संघ ने फैक्ट्री प्रबंधन पर श्रम कानूनों के उल्लंघन, मजदूरों के शोषण और इलाके में भारी प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है।