वारासिवनी: जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ भव्य समापन, शंकर तालाब में श्रमदान और सिकंदरा में बावड़ी उत्सव आयोजित
नगर पालिका परिषद एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का समारोहपूर्वक समापन किया गया। शंकर तालाब में वृहद स्वच्छता श्रमदान एवं जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं ग्राम सिकंदरा में बावड़ी उत्सव, जल स्रोत पूजन और पौधारोपण किया गया। अभियान के दौरान जल संरचनाओं के संरक्षण, तालाबों के गहरीकरण और जनजागरूकता के कार्य किए गए।