मुज़फ्फरनगर: कृषि विभाग में नौकरी के नाम पर करोड़ों का खेल, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर युवाओं से लाखों की ठगी, दो शातिर गिरफ्तार
कृषि विभाग में संविदा नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सिविल लाइन पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर,आधार कार्ड,मोबाइल,ATM कार्ड और कई कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं।जांच में गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला मिला है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश जारी है