हज़ारीबाग: धनबाद में आयोजित होनेवाले आजसू स्थापना दिवस व आक्रोश मार्च को लेकर बैठक आयोजित
आगामी 22 जून को धनबाद में आयोजित होने वाले भव्य आजसू स्थापना दिवस एवं आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए आजसू जिला कमेटी की ओर से हजारीबाग परिसदन भवन में मंगलवार को एक बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने की।बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने रैली की तैयारियों की समीक्षा की ।