गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के बथुआ महुआ टोला गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 301 लीटर शराब बरामद किया है। वही मौके से उत्पाद विभाग की टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर हरिचरण यादव बताया गया है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।