मांट: यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई बस, एक महिला की मौत और कई लोग घायल
Mat, Mathura | Oct 19, 2026 यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर से पीछे से जा टकराई। यह हादसा माईलस्टोन 77 के पास थाना सुरीर क्षेत्र में हुआ। लखनऊ से दिल्ली आ रही बस के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण यह नियंत्रण खो बैठी और आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी।