गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे को बना रहे थे निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गया शहर में पिछले कई दिनों नई गोदाम,बैरागी, डेल्हा,करीमगंज सहित कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।सड़को पर चल रहे आमजनों को आवारा कुत्ते अपना निशाना बना रहे है।ऐसा हीं एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज रविवार की सुबह 10 बजे सामने आई है।घटना करीमगंज मोहल्ले की है।सीसीटीवी कैमरे में आवारा कुत्तों की पूरी करतूत कैद हो गई है।