हैदरगढ़: धोड़वापुर मजरे शुम्भा में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, छोटे भाई ने बड़े भाई पर जमीन के लिए हत्या का लगाया आरोप
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के धोड़वापुर मजरे शुम्भा में सोमवार करीब 9 बजे एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने बड़े भाई पर जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रामकिशुन पुत्र राम पाल रावत के रूप में हुई है। रामकिशुन अविवाहित थे।