बांसवाड़ा: अंबेडकर भवन में आज से शुरू हुआ शहरी सेवा शिविर, लीज ब्याज माफी व नामांतरण शुल्क में मिलेगी छूट
अंबेडकर भवन में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जो 15 जुलाई तक संचालित रहेंगे। शिविरों में लीज, नामांतरण, उप-विभाजन, भवन स्वीकृति, भू-उपयोग परिवर्तन, कच्ची बस्तियों के नियमन तथा अन्य नगरीय मामलों का निस्तारण किया जाएगा। वर्ष 2025-26 तक की बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।