बांधवगढ़: ग्राम कछरवार में दंपत्ति से मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछरवार में एक दंपत्ति के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कछरवार निवासी मिलन रैदास (45 वर्ष) और उनकी पत्नी सुनीता रैदास के साथ गांव के ही मनीष, अनीश, रवी और लोटन ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है ।