इटावा: राजस्थान की नाराज युवती को इटावा जीआरपी ने जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से किया बरामद, कल आएंगे स्वजन
Etawah, Etawah | May 12, 2026 राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोमवार को सतर्कता दिखाते हुए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से नाराज होकर घर से निकली एक युवती को जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से सुरक्षित बरामद किया है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके मंगलवार तक इटावा पहुंचने की संभावना है। जीआरपी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे यह जानकारी दी।