शिवपुरी नगर: दीपावली पर शिवपुरी में दुखद घटना: रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल पुरम कॉलोनी में दीपावली के दिन एक दुखद घटना सामने आई है। रिटायर्ड डीएसपी पीपी मुदगल की 58 वर्षीय पत्नी सुषमा मुदगल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कॉलोनी और परिवार में मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।